Eid Ul Adha Ki Namaz Ka Tarika In Hindi | ईद उल अजहा की नमाज़ का तरीका

Eid Ul Adha Ki Namaz Ka Tarika In Hindi, Bakrid ki namaz ka tarika, Bakrid ki niyat, ईद उल अजहा की नमाज़ का तरीका हिंदी में, मेरे प्यारे इस्लामी भाइयों और बहनो जैसा की आप सब जानते है की Duanamaz.com आपके लिए डेली अच्छी अच्छी इस्लामिक इनफार्मेशन लाते रहते है इसी तरह हम आज आपके लिए बहुत ही ख़ास ईद उल अजहा की नमाज़ का तरीका के बारे में बताएँगे जिसे हर मोमिन को जानना बहुत जरुरी है |

Eid Ul Adha Ki Namaz Ka Tarika

बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहमा

सबसे पहले नमाज़ की नियत करें ऐसे

नियत करता हूँ मैं 2 रकाअत वाजिब ईद अल अज़हा ज़ाईद 6 तक्बीरों के साथ मुँह मेरी काबा शरीफ के तरफ वास्ते अल्लाह तआला के पीछे इस इमाम के अपने दोनों हांथो को उठा कर कानो तक ले जाएँ फिर अल्लाह हु अकबर कह कर अपने हाथो को बाँध लें

फिर सना पढ़े इस तरह

सुब्हानका अल्लहुमा वबी हमदिका
व तबारक कसमुका व तआला जददुका
वा ला इलाहा गैरूक

अब तीन ज़ाईद तकबीर होंगी

  1. पहली तकबीर में अल्लाह हुअक्बर कह कर अपने दोनों हांथों को कानो के लॉ तक ले जाएँ फिर छोड़ दें |

2. इसी तरह दूसरी तकबीर में भी अल्लाहु अकबर कह कर अपने दोनों हांथों को अपने कानो के लॉ तक ले जा कर  छोड़ दें |

3. अब तीसरी तकबीर में अल्लाहु अकबर कह कर अपने दोनों हांथो को अपने कानो के लॉ तक ले जा कर हांथों को बाँध लें |

इसके बाद इमाम शाहब किरत करेंगे जिसे आप गौर से ध्यान लगा कर सुने | इसके बाद आप रुकू और सजदा करेंगे |

इस तरह आपकी पहली रकाअत मुकम्मल हो गयी है |

अब फिर से दूसरी रकाअत के लिए खड़े हो जाएँ अब इमाम शाहब किरत करेंगे और रुकू में जाने से पहले तीन ज़ाईद तकबीरें होंगी पहली रकाअत की तरह

  1. पहली तकबीर में अल्लाह हुअक्बर कह कर अपने दोनों हांथों को कानो के लॉ तक ले जाएँ फिर छोड़ दें |

2. इसी तरह दूसरी तकबीर में भी अल्लाहु अकबर कह कर अपने दोनों हांथों को अपने कानो के लॉ तक ले जा कर  छोड़ दें |

3. इसी तरह तीसरी तकबीर में भी अल्लाहु अकबर कह कर अपने हांथों को कानो के लॉ तक ले जा कर छोड़ दें | 

अब आपकी ज़ाईद तकबीरें मुकम्मल हो गयी है अब इसके बाद बगैर हाँथ उठाये अल्लाहु अकबर कह कर रुकू में चले जाएँ |

फिर इसके बाद हस्बे मामूल सजदे तसाहुद पढ़ कर सलाम फेरेंगे अब आपकी दोनों रकाअत नमाज़ मुकम्मल हो चुकी है |

Eid Ul Fitr 2020 – Namaz Ka Tarika In Hindi

अगर आप में से कोई सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे है तो हमारे द्वारा दी गयी लिंक पर क्लिक करें Sarkarijobseva.com और अपने तैयारी को और भी बेहतर बनायें |

निचे दिए गए लिंक को भी जरूर पढ़ें |

कैसी लगी आपको ये इस्लामिक इनफार्मेशन आप हमें comment करके जरूर बताएं और इसे शेयर करना बिल्कुल न भूलें अल्लाह हर मुसलमान की जान ओ माल की हिफाजत फरमा |

Leave a Comment