Eid ul Fitr – की नमाज़ अपने घरों में कैसे अदा करें| Dua Namaz

ईद उल फ़ित्र

Eid ul Fitr – की नमाज़ अपने घरों में कैसे अदा करें, eid ul fitr Ki Namaz Padhne Ka Tarika In Hindi, जैसा की हम सबको मालूम है की हम अभी किस वक़्त से गुजर रहे है पुरे देश में lockdown से गुजर रहा है ऐसे में सारी मस्जिद और सारे ईदगाह बंद है|

तो हमें ईद की नमाज़ अपने अपने घरों में ही पढ़ना पड़ेगा इस लिए आज हम Eid Ul Fitr की नमाज़ का तरीका को बयान कर रहे है इसे आप सब ध्यान से पढ़ें और इस पर अमल करें|

Eid Ul Fitr – Ki Namaz In Hindi

बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम

1 सबसे पहले हम ये जान लें की ईद eid ul fitr की नमाज़ में न तो अज़ान होती है और ना ही इक़ामत पढ़ी जाती है|

2. लेकिन ईद के नमाज़ में 6 तकबीरें ज्यादा होती है 3 तकबीर पहली रकअत के दरमियान सना पढ़ने के बाद होता है और 3 तकबीर दूसरी रकअत में रुके में जाने से पहले होता है |

  • वित्र की नमाज़ का मुकम्मल तरीका
  • ईशा की नमाज़ का मुकम्मल तरीका

3. और ईद के नमाज़ में खुत्बा नमाज़ के बाद पढ़ा जाता है

अब हम ईद की नमाज़ का तरीका को निचे स्टेप by स्टेप बता रहे है आप सब से गुजारिस है की इसे ध्यान से पढ़े और समझे ता के कुछ छूट न जाए

ईदुल फ़ित्र की नमाज़ की नियत हिंदी में (eid ul fitr)

1. पहली रकात

नियत करता हूँ मैं दो रकात नमाज़ वाजिब मै 6 ज़ायेद तकबीरों के वास्ते अल्लाह तआला के रुख मेरा काबा शरीफ़ के तरफ़ अल्लाहु अकबर कहते हुए अपने दोनों हांथो को बाँध लें |

इसके बाद आप सना पढ़ें :- सुब हानकल लाहुम्मा व बिहम्दिका व तबा रकस्मुका व तआला जददुका वला इलाहा गैरुक

सना पढने के बाद तीन मर्तबा तक्बीरें कहनी है:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर

दो मर्तबा अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक अपने दोनों हांथो को उठायें और फिर छोड़ दें|

तीसरी मर्तबा में अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक अपने दोनों हांथो को उठायें और फिर नाभ के निचे बाँध लें |

उसके बाद फिर Alhamdu Sharif यानि के surah Fatiha पढ़ें  और फिर कोई दूसरा सूरह पढ़ कर रुकू में जाएँ और सजदा करें और फिर इसी तरह ये रकात आम नमाज़ों की तरह  ही मुकम्मल करें |

2. दूसरी रकात

अब जब दूसरी रकात के लिए जब आप खड़े होंगे तो Alhamdu Sharif और फिर कोई दूसरा सूरह पढ़ने के बाद फिर चार तक्बीरें कहनी हैं |

तीन तकबीरों :- में अपने हांथो को उठा कर छोड़ देना है और फिर चौथी तकबीर में बगैर हाथ उठाये रुकू में चले जाना है, इसके बाद फिर आप आम नमाज़ों की तरह इस नमाज़ को मुक़म्मल करना है, उसके बाद आपको दुआ मांगना है |

3. Namaz Ke Baad Do Khutbe

नमाज़ मुक़म्मल करके दुआ मांगने के बाद खड़े होकर पहला ख़ुत्बा पढ़ें, फिर 5 से 6 सेकंड बैठ जाएँ, फिर दूसरा ख़ुत्बा पढ़ें, अब आपकी नमाज़ मुकम्मल हो चुकी है |

ईदुल फ़ित्र की नमाज़ फ़र्ज़ है या वाजिब

ईदु की नमाज़ फ़र्ज़ नहीं है बल्कि वाजिब है |

ईदुल फ़ित्र की नमाज़ का वक़्त कितना बजे से सुरु हो जाता है |

ईदुल फ़ित्र की नमाज़ का वक़्त सूरज निकलने के तक़रीबन 20 मिनट के बाद से शुरू हो ता है

eid ul fitr नमाज़ में कितनी रकात होती है |

ईदुल फ़ित्र (eid ul fitr) की नमाज़ सिर्फ दो रकात की होती है |

ईदुल फ़ित्र की नमाज़ पढ़ने के लिए कितने लोगो का होना जरुरी है |

Eid Ul Fitr:- की नमाज़ को पढ़ने लिए कम से कम चार बालिग़ मर्दों का होना ज़रूरी माना गया है चार बालिग़ मर्द होने के बाद ईदुल फ़ित्र की नमाज़ पढ़ी जा सकती है और अगर बाद में औरतें इस नमाज़ में शामिल होना चाहे तो वो भी इस नमाज़ में शरीक हो सकती है पर मर्दो की संख्या कम से कम चार होना जरुरी है |

  • ईद उल फ़ित्र की नमाज़ का तरीका
  • ईद उल अजहा की नमाज़ का तरीका
अगर घरो में आप अकेले हो या फिर दो हो तो क्या करें |

उलमा ए कराम ने इस मसले का भी एक हल ब्यान किये है कि लॉकडाउन के मज़बूरी चलते अगर नमाज़ पढने की कोई गुंजाइस ना बन पा रही हो तो आप सिर्फ चाश्त की नमाज़ पढ़ ले |

चाशत की नमाज़ कितनी रकअत अदा करें |

चाशत की नमाज़ की नमाज दो दो रकत करके चार रकत अदा करें|

औरतें क्या ईद की नमाज़ पढ़ सकती है |

औरतों पर ईद की नमाज़ वाजिब नहीं है, लेकिन अगर घर में जमात हो रही हो तो अगर वो चाहें तो जमात में शरीक हो कर नमाज़ पढ़ सकती है |

अगर आपको इसके बारे में और जानना हैं तो Deenibaatein.com Link पर Click करें

Must Read

हमारे प्यारे विवेर्स तो कैसी लगी आपको ये इनफार्मेशन ये हमें comment कर के जरूर बताये और इस जानकारी को दुसरो के साथ शेयर जरूर करें ताकि दुसरो को भी ये नेक जानकारी मिल सके अल्लाह हर मोमिन को नमाज़ पढ़ने की तौफीक अता फरमाए

3 thoughts on “Eid ul Fitr – की नमाज़ अपने घरों में कैसे अदा करें| Dua Namaz”

  1. Masha allah khub achchi jankari hay jinhe sahi tarika nahi pata hota hay shayad unke liye to mayne rakhta hay subhanallah

    Reply

Leave a Reply to Md imdad Cancel reply